मास्क पहनने से आंखों में जलन हो रही है, जानिए ऐसे में क्या करें?

मास्क पहनने से आंखों में जलन हो रही है, जानिए ऐसे में क्या करें?

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के कारण लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्हीं समस्याओं में दांत की परेशानी, सांस लेने में दिक्कत आना और आंखों में जलन होना आदि है। अगर आपने लंबे समय तक मास्क पहनने के बाद अपनी आंखों में जलन महसूस की है तो आप अकेले नहीं हैं। कई लोग मास्क पहनने की वजह से आंखों में धुंधलापन, आंखों की जलन और सूखापन जैसी कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं और नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास जा रहे हैं।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

दरअसल, आंखों की समस्या का कारण गलत तरीके से मास्क पहनना है। जब आपका मास्क आपके चेहरे पर फिट नहीं होता है या आपकी नाक से गर्म सांस मास्क के ऊपर से गुजरती है तो आंखें सूख जाती है। ये भांप आपके नेचुरल आंसू को आसानी से सुखा सकती है। जो आंखों की सूजन का कारण बन सकती है, और ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक मास्क के इस्तेमाल से पहचान में आई आंखों की अन्य समस्या में बैक्टीरियल पलक संक्रमण, कॉर्नियल क्षति, मास्क पर एलर्जी जैसी जलन है। अगर आप भी आंख से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं का सामना कर रहे हैं, तो आंखों की सुरक्षा के कुछ उपाय जानना चाहिए।

अपनी आंखों को ना छुएं

मास्क लगाते समय अपनी आंखों को बार-बार ना छुएं। नाक से निकली हुई गर्म हवा आपको असुविधा में डाल सकती है। हमारे हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो आंखों तक शिफ्ट हो सकते हैं। इससे जलन और सूखापन हो सकता है। इसलिए, अपने चेहरे से अपने हाथों को दूर रखें।

ऐसा मास्क खरीदें जिसे पहनने से सांस लेने में परेशानी ना हो

बाजार में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं, हमेशा ऐसा मास्क खरीदे जो कॉटन के कपड़े का बना हो और जिसमें सांस लेना आसान हो। अगर आपका मास्क बहुत बड़ा है और आपकी आंखों को छूता है, तो कॉर्निया में खरोंच और जलन जैसी सामस्या हो सकती है। ऐसा मास्क खरीदे जो नर्म कपड़े से बना हो और बार-बार वॉश किया जा सके। मास्क ऐसे लगाएं कि वो आपकी आंखों को नहीं छुएं।

आंखों पर गर्म सेक लगाएं

आप आंख की जलन से राहत के लिए गर्म सेक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गर्म पानी में साफ कपड़े को गीला कर कुछ मिनट के लिए आंख को बंद करके आंख की पुतलियों पर रखें। पानी की गर्मी आपकी आंखों को आराम देगी।

मास्क को ठीक से पहनें

आंख की समस्या मास्क को गलत तरीके से पहनने के चलते होती है। जब आपका मास्क ठीक से फिट नहीं है या आपकी नाक खुली रह गई है, तो आपके मुंह से निकली गर्म हवा मास्क के ऊपर से जाती है और आंखें सूख जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप मास्क चेहरे पर फिट ही पहनें। अगर आप जगह छोड़ देते हैं या सिर्फ मुंह को ढकते हैं, तो इससे न सिर्फ संक्रमण का खतरा बढ़ेगा बल्कि आपकी आंखों के लिए समस्या का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें-

ये घरेलू उपाय अस्थमा से आराम दिलाने में कारगर

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।